बागेश्वर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने परम मित्र अडानी को बचाने के लिए लोकतंत्र की हत्या करने में तुले हैं- पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा

कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने परम मित्र अडानी को बचाने के लिए लोकतंत्र की हत्या करने में तुले हैं। अडानी के बारे में सवाल पूछने पर राहुल गांधी को निशाना बनाया जा रहा है, लेकिन देश की जनता अब सब समझने लगी है। लोकतंत्र बचाने के लिए कांग्रेस वह सब कुछ करेगी जो उसे करना होगा।

सदस्यता रद्द कर केंद्र सरकार ने लोकतंत्र की हत्या करने का काम किया

पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में टम्टा ने कहा कि अडानी की कंपनियों में 20 हजार करोड़  है। अडानी इस पैसे को खुद कमा नहीं सकता है। क्योंकि वह इंफ्रास्ट्रक्चर बिजनेस में है। यह पैसा कहां से आया। किसका काला धन है इसकी जानकारी लोगों को होनी चाहिए। राहुल गांधी ने संसद में इसी तरह के सवाल किए। उनकी सदस्यता रद्द कर केंद्र सरकार ने लोकतंत्र की हत्या करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के केंद्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओबीसी समुदाय का अपमान करने की घटना चाल हुई है।

देश की जनता अब मोदी के मंशूबों को समझने लगी

राहुल ने गत दिनों भारत जोड़ो यात्रा की। इस यात्रा को लेागों का अपार सहयोग मिला। इसे केंद्र सरकार पचा नहीं पा रही है। देश की जनता अब मोदी के मंशूबों को समझने लगी है। इसका परिणाम भी उन्हें भविष्य में मिलने लगेंगे।

इस मौके पर मौजूद रहे

इस मौके पर जिलाध्यक्ष भगवत डसीला, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, हरीश ऐठानी , लोकमणि पाठक आदि मौजूद रहे।