बागेश्वर: विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत प्रचार रथ का किया गया स्वागत, ग्रामीणों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत प्रचार रथ का ग्राम पंचायत गोलना व कपकोट पहुंचने पर महिलाओं,विभागीय अधिकारियों एंव कर्मचारियों द्वारा स्वागत किया गया।

किया स्वास्थ्य परीक्षण

इस दौरान पंचायती राज विभाग, ग्राम्या विकास विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, पशुपालन विभाग, उज्जवला योजना भारत एंव इण्डेन गैस के कर्मचारी एंव बैंक अधिकारियों द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारियां दी गयी तथा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कार्यक्रम में काफी संख्या में ग्रामीणों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

पांच स्कूली छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

वहीं गरूड विकासखंड के ग्राम पंचायत कौलाग में विकसित भारत संकल्प यात्रा के पहुंचने पर स्कूली छात्राओं के रंगारंग कार्यक्रमों के साथ स्वागत किया गया। तथा विकसित भारत के सम्बन्ध में संकल्प दिलाया गया। ग्राम पंचायत कौलाग को ओडीएफ घोषित किये जाने के फलस्वरूप ग्राम प्रधान कौशल्या देवी को ओडीएफ प्रमाण पत्र दिया गया तथा पांच स्कूली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में सीएचओ सरिता गढ़िया द्वारा स्वास्थ्य से सम्बन्धित जानकारियॉ प्रदान की गयी, जिसमें 59 आभाकार्ड, 55 क्षय रोग परीक्षण 10 अन्य रोगों से सम्बन्धित ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा 40 ग्रामीणों की टीबी0 स्क्रीनिंग की गयी।

ग्रामीणों को दी जानकारियां

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, कृषि, पंचायती राज विभाग पशुपालन, स्वास्थ्य, ग्राम्य विकास विभाग, वाल विकास, स्वजल व सहकारिता विभाग के कार्मिकों द्वारा अपने-अपने विभागीय योजनाओं का प्रस्तुतीकरण करते हुए समस्त ग्रामीणों को जानकारियां प्रदान की गयी। मेरी कहानी मेरी जुबानी कार्यक्रम में विभागीय योजनाओं से लाभान्वित हुए 02 ग्रामीणों द्वारा कृषि विभाग से आच्छादित एवं अन्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए अनुदान के संबंध में अपने-अपने अनुभवों को साझा किया गया।

यह लोग रहें उपस्थित

इस दौरान ग्राम प्रधान कौशल्या देवी, प्रभारी, खण्ड विकास अधिकारी देवेन्द्र कुमार तिवारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत कैलाश गिरी, रोजगार सहायक संजय काण्डपाल सहित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी व ग्रामीण उपस्थित रहे।