बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर जिले की कमस्यार घाटी के नरगोली गांव निवासी एवं भारतीय सेना के पूर्व हवलदार लाल सिंह रौतेला का निधन हो गया है।
क्षेत्र में शोक की लहर
मिली जानकारी के अनुसार वह लगभग 94 वर्ष के थे। उन्होंने 1962 के भारत-चीन युद्ध तथा 1965 तथा 1971 के भारत-पाक युद्धों में भाग लेकर देश सेवा में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनका सरयू घाट में सैन्य तथा पारंपरिक धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से उम्रजनित बीमारियों से जूझ रहे थे। वहीं पिछले सप्ताह उनकी तबीयत अधिक बिगड़ गई थी। बेहतर उपचार के लिए हल्द्वानी ले जाने की तैयारी के दौरान उनका निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को बड़े पुत्र बिशन सिंह रौतेला तथा मंझले पुत्र दीपक सिंह रौतेला ने मुखाग्नि दी।