बागेश्वर: दक्ष दिव्यांग कर्मचारियों को किया गया सम्मानित, बताया – समाज की मुख्य धारा से जोड़ा जाना खास उद्देश्य

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में सचिव समाज कल्याण उत्तराखण्ड शासन देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में चयनित दक्ष दिव्यांग कर्मचारियों, को जनपद में ही पुरस्कृत किये जाने के क्रम में आज दिनांक 03 दिसम्बर, 2025 को विकास भवन सभागार में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

यह खास उद्देश्य

जिसका मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ा जाना है। इस अवसर राज्य स्तरीय दक्षता पुरस्कार हेतु चयनित दिव्यांग आशा कार्मिक हन्सी देवी को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जनपद में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले दिव्यांगजनी- गुड़िया दोसाद, प्रधान छानी सेरा, लक्ष्मी दत्त पांडे, पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष गरुद्ध, मन्जू देवी क्षेत्र पंचायत सदस्य सिमगढी, अंशुमन सिंह लटवाल कला के क्षेत्र में, नन्दन सिंह सामाजिक कार्यकर्ता, हरीश चन्द्र सिंह रावत व्यवसायी, मोहनी कोरंगा एवं नेहा पांडे छात्रा कक्षा 10 वीं में 75 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

किया सम्मानित

साथ ही दिव्यांगजनों के कल्याणार्थ कार्य करने पर जिला चिकित्सालय की नेत्र चिकित्सक डॉ० कल्पना पांडे, दिव्यांग छात्रा सुश्री नेहा पांडे की सहयोगी सरिता चौबे के साथ-साथ दिव्यांगजनों के लिए विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने हेतु जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र बागेश्वर एवं भारतीय रेड कॉस सोसाईटी बागेश्वर को भी सम्मानित किया गया।

रहें उपस्थित

इस अवसर पर विधायक विधानसभा क्षेत्र बागेश्वर, अध्यक्ष, नगर पालिका बागेश्वर, उपाध्यक्ष जिला पंचायत बागेश्वर, दीपक खेतवाल ग्राम प्रधान, इन्द्र सिंह चेयरमैन रेड कॉस सोसाईटी/प्रबन्धक जिला दिव्यांग पुनर्वासन केन्द्र बागेश्वर, लक्ष्मण गौतम सदस्य उत्तराखण्ड दिव्यांग सलाहकार बोर्ड, जिला समाज कल्याण अधिकारी बागेश्वर, जिला सेवायोजन अधिकारी बागेश्वर व समस्त समाज कल्याण विभाग के विभागीय कार्मिक उपस्थित रहे।