बागेश्वर: 38वें राष्ट्रीय खेलों को लेकर खास उत्साह, आमजन को राष्ट्रीय खेलों से जोड़ने के लिए हुआ जॉगिंग संग प्लॉगिंग का आयोजन

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होने वाला है। जिसको लेकर बागेश्वर जनपद में भी काफी उत्साह है।

जॉगिंग संग प्लॉगिंग को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

इस मौके पर बागेश्वर में आमजन को राष्ट्रीय खेलों से जोड़ने के लिए जॉगिंग संग प्लॉगिंग का आयोजन किया गया। जिसमें आज शनिवार को जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने पिंडारी रोड़ पीडब्ल्यूडी तिराहा से जॉगिंग संग प्लॉगिंग को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिसके तहत आम लोगों को जॉगिंग के साथ-साथ प्लॉगिंग के लिए भी प्रेरित किया गया। जॉगिंग संग प्लॉगिंग में अधिकारियों, कर्मचारियों,एनसीसी कैडिटों के साथ ही अन्य लोगों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया। प्लॉगिंग के दौरान जॉगिंग करते हुए रास्ते में मिलने वाला कूड़े को बैग में भरकर उचित निस्तारण के लिए नगर पालिका को सौंपा गया।

रहें मौजूद

इस दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी जीएस सौन, युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन सिंह रावत, राइका के प्रधानाचार्य दीप जोशी, ईई लोनिवि संजय पांडे, प्रभारी खेल अधिकारी किरन नेगी, डॉ एजल पटेल समेत अनेक अधिकारी, कर्मचारी व एनसीसी के कैडिट मौजूद रहे।