बागेश्वर: खेतों में किया दवा का छिड़काव, बिना हाथ धोए खाया बिस्कुट, बिगड़ी तबियत

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में घटबगड़ वार्ड में दवा छिड़काव के बाद हाथ नहीं धोने‌ से दो मजदूरों की तबियत बिगड़ गई।

दवा छिड़काव के बाद हाथ न धोने से बिगड़ी तबियत

मिली जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में भर्ती मजदूर ने बताया कि शुक्रवार को उन्होंने घटबगड़ वार्ड में मशरूम की खेतों में दवा का छिड़काव किया। इसी दौरान बगैर हाथ धोए बिस्कुट व समोसे खा लिया। खाते ही उनकी तबियत बिगड़ने लगी। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां 31 वर्षीय प्रदीप निवासी घटबगड़ वार्ड तथा 34 वर्षीय अनिल निवासी द्यांगण का उपचार किया गया। एक को छुट्टी दे दी गई है। एक अस्पताल में भर्ती है, और हालत खतरें से बाहर है।