बागेश्वर: आमा बुबु दोनों को पेंशन दे रही प्रदेश सरकार – कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास

बागेश्वर: केंद्र सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर यहां कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि गरीबों के सर्वांगीण विकास के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार वचनबद्ध है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजना का लाभ पहुंचाना उनका लक्ष्य है। उनकी सरकार आमा व बुबु दोनों को पेंशन देने का काम कर रही है।

कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री दास ने किया

ब्लॉक सभागार में मंगलवार को आयोजित गरीब कल्याण सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री दास ने दीप जलाकर किया। विकास प्रदर्शनी का भी शुभारंभ किया। कार्यक्रम में पोषण अभियान, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण व शहरी, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी व ग्रामीण, मुद्रा योजना व प्रगतिशील कृषकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एक मई से 31 मई तक संचालित आओ गांव चलें, उत्तराखंड को तंबाकू मुक्त करें अभियान के तहत थानाध्यक्ष कपकोट प्रताप सिंह नगरकोटी ने सबसे अधिक 731 चालान किए और 43,420 की राजस्व वसूली की। उन्हें भी सम्मानित किया गया। दास ने कहा कि उद्योग लगाने के लिए पहले जो धनराशि 10 करोड़ दी जाती है उसे बढ़ाकर 50 करोड़ कर दी है। साथ ही सब्सिडी में भी वृद्धि की है। मंत्री ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर सभी को शपथ दिलाई व रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

ये रहे मौजूद

प्रभारी जिलाधिकारी चंद्र सिंह इमलाल ने सभी से योजना का लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम में सीडीओ संजय सिंह, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम सिंह चौहान, ब्लॉक प्रमुख बागेश्वर पुंष्पा देवी, कपकोट गोविंद दानू, गरुड़ हेमा देवी, अध्यक्ष नगर पालिका सुरेश खेतवाल, पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुनीता टम्टा आदि मौजूद रहे।