बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पर डीएलएड प्रशिक्षुओं की राज्य स्तरीय सांस्कृतिक समागम और प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता का आयोजन
जिसका रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया है। नृत्य नाटिका में बागेश्वर प्रथम, अल्मोड़ा द्वितीय, भीमताल डायट तीसरे स्थान पर रहा। लोक नृत्य में देहरादून प्रथम, उधमसिंह नगर द्वितीय, डीडीहाट तीसरे स्थान पर रहा। बाल गीत प्रतियोगिता में बागेश्वर प्रथम, देहरादून द्वितीय, डीडीहाट तृतीय रहा। समूह गीत गायन में चंपावत और भीमताल प्रथम, बागेश्वर और देहरादून द्वितीय, अल्मोड़ा अकेले तीसरे स्थान पर रहा।