बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर जिले में डेंगू ने दस्तक दे दी है। यहां एक युवक पर डेंगू के लक्षण दिखने पर उसे हायर सेंटर अल्मोड़ा रेफर किया गया है।
डेंगू के लक्षण
मिली जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय कमलेश पुत्र जगदीश निवासी सानिउडियार कांडा दिल्ली में रहता है। विगत 18 जून को वह जांच कराने के लिए जिला अस्पताल आया था। युवक को बुखार था। फिजिशियन डॉ. प्रीति यादव ने उसे डेंगू की जांच कराने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि जांच के बाद युवक में डेंगू के समान लक्षण मिले। जिसके बाद परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया। वहीं युवक के प्लेटेट्स गिरने लगे। हालत बिगड़ने पर युवक को हायर सेंटर अल्मोड़ा रेफर कर दिया है। कुछ दिन पूर्व ही मरीज दिल्ली से लौटा था।