बागेश्वर: उत्तरायणी मेले में आए किशोर के साथ हुई मारपीट, हायर सेंटर रेफर

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में उत्तरायणी मेले में आए नाबालिग के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।

गंभीर रूप से हुआ घायल

मिली जानकारी के अनुसार बिलखेत निवासी 17 वर्षीय संजय सिंह पुत्र मंगल सिंह सोमवार की रात स्टार नाइट कार्यक्रम देखने अपने साथियों के साथ आया था। तभी नुमाइशखेत मैदान पर उसकी कुछ लड़कों से कहासुनी हो गई। जिस पर मारपीट होने लगी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डा. गिरजा शंकर जोशी ने बताया कि किशोर के सिर, नाक और आंख में गंभीर चोट है। जहां से गंभीर हालत में उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रहीं हैं।