बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। 38वें राष्ट्रीय खेलों का जल्द आयोजन होने वाला है। वहीं 38वें राष्ट्रीय खेलों की मशाल तेजस्विनी बागेश्वर पंहुची। इस मौके पर मशाल के जिला मुख्यालय पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।
38वें राष्ट्रीय खेल
इस अवसर पर तहसील कार्यालय से मशाल और शुभंकर के साथ विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेटों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रैली निकाली। साथ ही रैली में हॉकी, बॉक्सिंग, ताइक्वांडो समेत तमाम खेल गतिविधियों को भी शामिल किया गया। वहीं तहसील परिसर से डीएम आशीष भटगांई और एसपी चंद्रशेखर आर घोड़के ने प्रचार रथ का अनावरण किया। साथ ही जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।