बागेश्वर: जंगली सुअरों का आतंक, बर्बाद कर रहें लोगों किसानों की मेहनत की फसल, काश्तकारों ने की यह मांग

बागेश्वर जिले में लगातार जंगली जानवरों का आतंक बना हुआ है। बंदरों, गुलदार और जंगली सुअरों के आतंक से लोग काफी परेशान है।

जंगली सुअरों से परेशान लोग, फसलों को पंहुचा रहें नुकसान

मिली जानकारी के अनुसार गोमती घाटी के कई गांवों में इन दिनों जंगली जानवरों व जंगली सुअरों का आतंक बना हुआ है। जंगली सुअरों का झुंड खेतों में घुसकर काश्तकारों की मेहनत बर्बाद कर रहे हैं। जिसमें छ्त्यानी, मजकोट,रौल्याना, कुंझाली, सिमार, लोहागड़ी, ज्वणास्टेट समेत दर्जनों गांवों में जंगली सुअरों का आतंक बना हुआ है। सूअर न फसलों और सब्जियों को बर्बाद कर रहे हैं और ग्रामीणों पर हमला भी कर रहे हैं। जिस पर अब काश्तकारों ने वन विभाग से जंगली सुअरों को मारने की अनुमति देने की मांग की है।