बागेश्वर में जंगली जानवरों का आतंक बना हुआ है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। बागेश्वर के गरूड़ में गढ़खेत रेंज के अंतर्गत मजकोट गांव में शुक्रवार को जंगली सुअर ने दो लोगों पर हमला कर दिया।
जंगली सुअरों ने किया हमला
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुबह दोनों लोगों पर जंगली सुअरों ने हमला कर दिया। दोनों ही गोशाला से जानवरों को चारापत्ती देकर लौट रहे थे। एक ग्रामीण के सिर पर गंभीर घाव हैं। दोनों को सीएचसी बैजनाथ में भर्ती किया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। लोगों ने वन विभाग से जल्द राहत दिलाने की मांग की है। बताया गया है कि गांव में वन विभाग की गश्ती टीम भेजी जाएगी।