बागेश्वर जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। मानसून सत्र के दृष्टिगत जनपद अंतर्गत समस्त सड़कों से संबंधित विभागों के कार्यों की जांच एवं मॉनिटरिंग को जिलाधिकारी अनुराधा पाल के निर्देशन पर 18 टीमों का गठन किया है।
जेसीबी मशीनों को लेकर दिए यह निर्देश
जिलाधिकारी ने बताया कि गठित टीम मानसून अवधि के दृष्टिगत सड़क विभाग के अधीन मोटर मार्गों में कुल कलमठों के सापेक्ष वर्तमान तक खोले गये कलमठों, नालियों, झाड़ी कटान से संबंधित रिपोर्ट फोटोग्राफ सहित समस्त मोटर मार्गों में गड्ढों की स्थिति, गड्ढा भरान के लिए विभाग द्वारा की जा रही कार्यवाही, संबंधित विभाग द्वारा मानसून अवधि में तैनात जेसीबी मशीन की वास्तविक लोकेशन, मशीन किस किमी पर तैनात की गयी है, प्रत्येक जेसीबी मशीन से कितने मोटर मार्गों को सुचारू किया जायेगा व तैनात जेसीबी मशीन के वाहन संख्या, वाहन चालक, चालक का मोबाइल नंबर, वैकल्पिक मोबाइल नंबर व चालक की तैनाती स्थल आदि के विवरण का पुन: सत्यापन करने के साथ-साथ तैनात जेसीबी मशीनों में जीपीएस सिस्टम अधिष्ठापित है अथवा नहीं तथा जीपीएस की क्रियाशीलता का भौतिक सत्यापन फोटोग्राफ सहित निर्धारित प्रारूप में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेंगे।
क्षतिग्रस्त हुए विद्युत पोलों की जांच करते हुए निर्धारित प्रारूप में रिपोर्ट देना करें सुनिश्चित
वहीं जनपद अंतर्गत विद्युत लाइनों के संदर्भ में जहां पर लॉपिंग की आवश्यकता हो तथा ऐसे विद्युत पोल जो क्षतिग्रस्त अवस्था में हों उनकी भी जांच करते हुए निर्धारित प्रारूप में रिपोर्ट देना सुनिश्चित करेंगे।
07 जुलाई तक जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कार्यालय को सभी रिपोर्ट कराएं उपलब्ध
जिलाधिकारी ने गठित टीम में नामित अधिकारी/अभियंता को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्धारित कार्यों का अनुपालन करते हुए प्रारूपानुसार रिपोर्ट संकलित कर 07 जुलाई तक जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। कहा कि कार्यों में विलंब होने पर इसे गंभीरता से लिया जायेगा।