पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन जिला इकाई की यहां आयोजित बैठक में संगठन की मजबूती के साथ- साथ दिल्ली में होने वाली रैली को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली तक लड़ाई जारी रहेगी। नई पेंशन योजना में कर्मचारियों का हित सुरक्षित नहीं है। इसे कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा।
प्रकटेश्वर मंदिर में रखा गया आय-व्यय का विवरण
प्रकटेश्वर मंदिर में रविवार को आयोजित बैठक में आय-व्यय का विवरण रखा गया। बैठक में तय किया गया कि नौ अप्रैल को कपकोट ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। 16 अप्रैल को जिला स्तरीय पेंशन संवैधानिक मार्च के लिए विस्तार से चर्चा की गई। एक अक्टूबर को दिल्ली में रैली आयेाजित होगी। इसमें शामिल होने के लिए जिले से अधिक से अधिक संख्या में लोग पहुंचेंगे। इसके लिए अभी से संपर्क किया जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम को सफल बनाया जाएगा। जब तक पुरानी पेंशन योजना लागू नहीं हो जाती कर्मचारियों का आंदोलन जारी रहेगा। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नरेंद्र पालनी व संचालन जिला मंत्री कमलेश कुमार पांडे ने किया।
इस अवसर पर मौजूद रहे
इस मौके पर बागेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष विवेक पांडेय, आनंद चौहान, मुन्नी कठायत, गीता तिवारी, कैलाश कांडपाल, भारतेंदु पंत, प्रकाश टाकुली, लक्ष्मण कोरंगा, हरेंद्र रावल आदि मौजूद रहे।