बागेश्वर: चुनाव ड्यूटी का प्रशिक्षण देकर लौट रहे शिक्षक की बिगड़ी तबीयत, मौत


बागेश्वर में एक शिक्षक चुनाव ड्यूटी का प्रशिक्षण लेने के बाद घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में उनकी तबियत बिगड़ने लगी, जिस पर उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सको ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शिक्षक की मौत-

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हरसिग्याबगड़ स्कूल में तैनात 42 वर्षीय शिक्षक उमेश चंद्र जोशी पुत्र हरीश जोशी शनिवार को बागेश्वर डिग्री कालेज में चुनाव प्रशिक्षण लेने आए थे। देर शाम वह प्रशिक्षण होने के बाद वह अपने घर दणों जा रहे थे।