बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर जिले के कपकोट विधानसभा क्षेत्र को मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के अंतर्गत बड़ी सौगात मिली है।
स्वीकृति मिलने से लोगो में उत्साह
जानकारी के अनुसार जिसमें यहां के लोगों को सड़क परियोजना की सौगात मिली है। इस महत्वाकांक्षी सड़क परियोजना की कुल लंबाई 1.7 किमी होगी। जिस पर चार करोड़ 31 लाख की रुपये धनराशि व्यय की जाएगी। यह नया मोटर मार्ग क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए आवागमन को सुगम बनाएगा। बताया कि सड़क निर्माण से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।