बागेश्वर: पानी के मच रहा हाहाकार, गर्मी के साथ पेयजल संकट से लोग परेशान, दी यह चेतावनी

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में गर्मी में तेजी से इजाफा होने लगा है। इसके साथ ही पानी के संकट ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

दी यह चेतावनी

मिली जानकारी के अनुसार यहां जिले में नगर में पानी का संकट बना हुआ है। चौरासी, कठायतबाड़ा, मजियाखेत, मंडलसेरा, आदर्श कालौनी के लोग परेशान हैं। जिससे नागरिकों में आक्रोश है। उन्होंने शीघ्र पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

टैंकर से भेजा जा रहा पानी

वहीं जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता सीएस देवड़ी ने कहा कि जहां पानी नहीं पहुंच रहा है, वहां टैंकरों से पानी का वितरण किया जा रहा है।