बागेश्वर: बैजनाथ-बागेश्वर मोटर मार्ग पर आज रात से आवाजाही रहेगी बंद, जानें वजह

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में बैजनाथ-बागेश्वर मोटर मार्ग पर आज आवाजाही बंद रहेगी।

दी जानकारी

मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में लोनिवि के अधिशासी अभियंता संजय पांडे ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आठ फरवरी को रात 10 बजे से सुबह चार बजे तक पाइप स्थापना का कार्य किया जाएगा। निर्माण कार्य के दौरान मार्ग पर यातायात बंद रहेगा। बताया कि रविवार की रात द्यांगण तिरहा के बाद बंद रहेगा। वाहन आरे तथा नदीगांव बायपास से होकर जाएंगे। लोनिवि यहां सडक निर्माण कर रहा है। जिसके लिए वाहनों की आवाजाही रोकी गई है।