बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर जिले के दो खिलाड़ियों का चयन उत्तराखंड की खो-खो टीम में हुआ है।
प्रतियोगिता का यहां हो रहा आयोजन
जानकारी के अनुसार 25 नवंबर से 29 नवंबर तक अढ़ीगढ़ उत्तर प्रदेश में 43वीं जूनियर नेशनल खो-खो प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। जिसमें बागेश्वर जिले के हिमांशु बिष्ट व चित्राशु गोस्वामी का चयन हुआ है। उत्तराखंड खो-खो फेडरेशन ने 17 नवंबर को 13 जिलों के खिलाड़ियों का ट्रायल लिया। इसमें 95 खिलाड़ियों ने भाग लिया। बेहतर प्रदर्शन के बाद दोनों का चयन हुआ है।