बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर के कपकोट में एक वाहन ने बाइक सवार शिक्षक को टक्कर मार दी।
हायर सेंटर रेफर
मिली जानकारी के अनुसार प्राथमिक विद्यालय तोली में तैनात शिक्षक आनंद सिंह मेहरा (47) पुत्र उत्तम सिंह निवासी पुड़कूनी घर से कपकोट के केदारेश्वर मैदान में चल रही ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में जा रहे थे। हरसीला के समीप एक अज्ञात दोपहिया वाहन चालक ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। वहीं अज्ञात वाहन फरार हो गई। शिक्षक को अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।