नगर की सफाई व्यवस्था ठीक रखने के लिए नगर पालिका लगातार पहल कर रही है। इस बेड़े में एक और वाहन जुड़ गया है।
कूड़ा को डंपिंग जोन तक ले कर जाने में आ रही थी दिक्कतें
नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। खेतवाल ने कहा कि नगर से प्रतिदिन पांच टन से अधिक कूड़ा एकत्र होता है। उसे डंपिंग जोन तक पहुंचाने में पालिका को परेशानी हो रही थी। इसके लिए गत दिनों नया वाहन खरीदा गया। वाहन के आने से नगर के कूड़े को डंपिंग जोन तक कम समय में पहुंचाया जाएगा।
इस अवसर पर उपस्थितजन
इस मौके पर सभासद प्रेम हरड़िया, विनोद पाठक आदि मौजूद रहे।