बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर जिले में डेंगू के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे है। यहां लगातार अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
डेंगू के मामले
मिली जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में आठ मरीजों का इलाज चल रहा है। नए मरीजों के आने का सिलसिला जारी है। वहीं मंगलवार को जिला अस्पताल में भर्ती छह मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। दो नए मरीज भर्ती हुए जबकि पहले से भर्ती छह मरीजों का भी इलाज चल रहा है। जिसमें आठ मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।