बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में बीते कल रविवार रात बागेश्वर तहसील में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी होटल के कमरे में अचेत अवस्था में मिले।
होटल के कमरे में अचेत अवस्था में मिले अधिकारी
मिली जानकारी के अनुसार तहसील के प्रशासनिक अधिकारी गोपाल सिंह (59) पुत्र केशर सिंह तहसील रोड के एक होटल में मृत अवस्था में मिले। कमलुवागांजा हल्द्वानी निवासी प्रशासनिक अधिकारी लंबे समय से उक्त होटल में रहते थे। रविवार शाम तक वह नहीं दिखाई दिए तो होटल कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया। कोई हरकत न होने पर होटल के मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया। अंदर वह बिस्तर में अचेत अवस्था में मिले। पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।