बागेश्वर से जुड़ी खबर है। मानसूनी बारिश का कहर जारी है। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बागेश्वर जिले में मानसूनी बारिश लोगों के लिए आफत बनकर बरस रही है।
बारिश का कहर
मिली जानकारी के अनुसार बागेश्वर में नगरपालिका क्षेत्र के मंडलसेरा में अधिक दिक्कतें हो रही है। लोगों के घर तालाब बन गए तो रास्ते और खेत तालाब बने नजर आए। सड़कों पर गधेरा बहने लगा तो गलियां नाली बन गई। इससे लोगों की परेशानियां बढ़ गई है।