बागेश्वर: घास काटने गई किशोरी को सांप ने डसा, बागेश्वर, अल्मोड़ा फिर हायर सेंटर किया रेफर, तोड़ा दम

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर के गरुड़ में एक किशोरी को सांप ने काट लिया। जिसमें किशोरी की मौत हो गई।

सांप के काटने से बिगड़ी हालत

मिली जानकारी के अनुसार बैजनाथ के हरबगड़ बंतोली निवासी 10 वीं की छात्रा किरन गोस्वामी (14) पुत्री जीवननाथ गोस्वामी को 22 सितंबर को जंगल में घास काटते समय सांप ने डस लिया था। जिसके बाद परिजन उसे मोहन सिंह मेहता सीएचसी बैजनाथ लेकर पहुंचे जहां से जिला अस्पताल बागेश्वर के लिए रेफर कर दिया। उसे लेकर बागेश्वर अस्पताल ले जाया गया मगर वहां भी बेहतर उपचार नहीं मिला। छात्रा की तबियत बिगड़ती चली गई। इसके बाद डॉक्टर ने उसे अल्मोड़ा जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अल्मोड़ा से भी उसे रेफर कर दिया गया। अब परिजन उसे लेकर एसटीएच हल्द्वानी पहुंचे। जहां किशोरी ने दम तोड़ दिया।

परिवार में मचा कोहराम

चिकित्सकों के अनुसार जब छात्रा को लाया गया था तब तक उसकी सांस उखड़ी हुई थी और ब्लड प्रेशर भी नहीं था। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।