बागेश्वर: घर में घुसकर किया दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार


बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में दिनांक: 29/09/2023 को वादी द्वारा थाना कोतवाली बागेश्वर में तहरीर दी कि दिनांक 28-09-23 को दिन में करीब 03.00 बजे उसके पड़ोस के कमल काण्डपाल ने दवाई देने के बहाने घर पर आकर वादी की पत्नी के साथ बलात्कार कर जान से मारने की धमकी दी। दाखिला तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली बागेश्वर में मु0अ0सं0 76/2023 धारा-376/506 भादवि में अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस की कार्यवाही

जिस पर पुलिस अधीक्षक जनपद बागेश्वर अक्षय प्रहलाद कोण्डे द्वारा अपराध की गम्भीरता को देखते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर अंकित कण्डारी के पर्यवेक्षण में उक्त अभियोग की विवेचक व0उ0नि0 खष्टी बिष्ट द्वारा अभियोग पंजीकृत होने के महज 06 घन्टे के भीतर अभियुक्त कमल काण्डपाल पुत्र धर्मानन्द काण्डपाल निवासी- गड़ियाचौरा कलियाबगङ थाना कोतवाली बागेश्वर 32 वर्ष को दिनांकः 29-09-23 को गिरफ्तार किया गया।