बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। दिनाँक 19.08.23 को जनपद बागेश्वर में अध्यक्षा UPWWA डॉ अलकनंदा अशोक की पहल UPWWA के अंतर्गत बागेश्वर UPWWA अध्यक्षा आकांक्षा कोण्डे (मुख्य विकास अधिकारी अल्मोड़ा IAS) पत्नी अक्षय प्रहलाद कोण्डे, पुलिस अधीक्षक बागेश्वर एवं नोडल अधिकारी UPWWA शिवराज सिंह राणा पुलिस उपाधीक्षक, कपकोट के मार्गदर्शन में हरियाली तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में पुलिस अधीक्षक आवास में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये।
महिलाओं व बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति
इन कार्यक्रमों में पुलिस परिवार की महिलाओं एवं बच्चों के द्वारा प्रतिभाग कर सुंदर प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गयी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिलाधिकारी बागेश्वर अनुराधा पाल (IAS) का पुलिस परिवार की महिलाओं द्वारा पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया। तत्पश्चात उनकी उपस्थिति में हरियाली तीज महोत्सव का शुभारम्भ करते हुए बच्चों व महिलाओं द्वारा अनेक गीत, नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।
प्रतियोगिताओं का आयोजन
तीज समारोह के दौरान विभिन्न कार्यक्रम जैसे खेल प्रतियोगिता, गीत के बोल पहचानों प्रतियोगिता, पेपर फोल्ड प्रतियोगिता, तीज Queen प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया। तीज Queen प्रिया महर को ताज से नवाजा गया तथा द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों व सभी महिलाओं एवं बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
इनका रहा योगदान
जिसमें मंच संचालन के लिये उ0 नि0 मीना रावत, प्रभारी महिला हेल्प लाइन बागेश्वर, उ0नि0 खष्टी बिष्ट SSI कोतवाली बागेश्वर,व उपस्थित सभी महिलाओ/ बच्चों को भी उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। बच्चों व महिलाओं के मनोरंजन हेतु झूले की व्यवस्था भी की गयी। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रतिसार निरीक्षक शिवराज सिंह बिष्ट, उ0नि0 मीना रावत, उ0नि0 खष्टी बिष्ट एवं UPWWA टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।