बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर जिले में आज शनिवार को आरे बाईपास, घिरौली पुल के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
वाहन दुघर्टनाग्रस्त
जानकारी के अनुसार इसकी सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर अजय साह मय टीम कोतवाली बागेश्वर पुलिस,112, फायर रेस्क्यू टीम रेस्क्यू वाहनों के साथ तत्काल घटना स्थल पर पहुचें। जिसके बाद देखा कि वाहन बोलोरो मेक्स, संख्या UK02TA 0847 बागेश्वर आरे बायपास के घिरौली पुल के निकट अनियंत्रित होकर रोड से लगभग 40/50 मीटर नीचे गहरी खाई में नदी किनारे गिरी हुई थी। पुलिस टीम द्वारा सामूहिक सर्च अभियान चलाकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन के पास तीन व्यक्तियों को घायल अवस्था में स्ट्रेचर की सहायता से मुख्य मार्ग तक लाया गया। स्थिति (वाहनों की उपलब्धता के दृष्टिगत) को देखते हुए एक घायल को एंबुलेंस एवं दो घायलों को फायर सर्विस वाहन द्वारा तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
तीन लोग घायल
जिला चिकित्सालय बागेश्वर में घायल व्यक्तियों का उपचार चल रहा है। जिसमें खड़क सिंह पुत्र देव सिंह, निवासी ग्राम पौसारी थाना कपकोट बागेश्वर उम्र 42 वर्ष। 2-दर्शन सिंह पुत्र खीम सिह भाकुनी 18 वर्ष उपरोक्त। खीम सिंह पुत्र दिवान सिंह उम्र 59 निवासी ग्राम उपरोक्त शामिल हैं।