बागेश्वर: सत्यापन अभियान: बिना सत्यापन कराये किरायेदार रखने पर 03 मकान मालिकों का किया चालान

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में पुलिस द्वारा लगातार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस का सत्यापन अभियान जारी

इसी क्रम में सभी थाना प्रभारियो द्वारा जनपद बागेश्वर में लगातार संदिग्ध/ बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन हेतु सघन चैकिंग अभियान चलाकर विधिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 16-10-2024 को थाना झिरौली पुलिस द्वारा सत्यापन चैक करने पर बिना सत्यापन कराये अपने आवास में किरायेदारों को रखने पर 03 मकान मालिकों का 5-5 हजार (पांच-पांच हजार) का नगद चालान एवं थाना बैजनाथ पुलिस द्वारा 02 व कोतवाली पुलिस द्वारा 01 मकान मालिक का पुलिस एक्ट में 10-10 हजार का कोर्ट का चालान किया गया।
जिसमें जनपद पुलिस द्वारा चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान आपराधिक तत्वों, बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन ना कराने पर पुलिस एक्ट में कुल 56 व्यक्तियों के विरुद्व चालानी कार्यवाही की गयी।