बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में आज शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक बागेश्वर चन्द्रशेखर घोडके (IPS) द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन बागेश्वर के परेड ग्राउन्ड पर शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया।
साप्ताहिक परेड का आयोजन
जिसमे उन्होंने पुलिस जवानों को स्वस्थ्य व फिट रखने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने पुलिस बल के साथ स्वयं भी रनिंग करते हुए अच्छी फिटनेस के लिये प्रेरित किया। परेड के दौरान दौड़, ड्रिल, शस्त्राभ्यास, सैल्यूट ,स्क्वाड ड्रिल आदि का अभ्यास कराया। जिसमें सभी थाना/शाखा/पुलिस कार्यालय/पुलिस लाईन के अधिकारी एवं कर्मचारीगणों द्वारा प्रतिभाग किया गया। उन्होंने क्वाटर गार्द, परिवहन शाखा, लाईन परिसर की साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं को चैक करते हुए लाईन परिसर में हो रहे निर्माण कार्यो का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धितो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इसके बाद समस्त थाना प्रभारियों के साथ मीटिंग की। साथ ही थाने में हो रहे मरम्मत व निर्माण कार्य की जानकारी ली गयी एवं कार्मिकों की समस्याओं के बारे मे जानकारी ली। इसके अलावा पुलिस अधि0/कर्म0गणों के मध्य उत्साहवर्धन हेतु बॉलीवाल व बैडमिंटन मैच का आयोजन किया।