बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। यहाँ जंगल गयी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
जंगल में महिला की मौत-
जानकारी के अनुसार नौगांव निवासी दुलप सिंह की 46 वर्षीय पुत्री आनुली देवी 26 फरवरी को जलौनी लकड़ी लेने जंगल गई थी। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की। इसी दौरान ग्रामीणों ने रविवार को जखेड़ा के पास जंगल में संदिग्धावस्था में उसका शव बरामद किया। जिस पर परिजनों ने पहाड़ी से गिरने से उसकी मृत्यु की आशंका जताई है। इस मामले में परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।