बागेश्वर: महिला हैल्पलाईन बागेश्वर द्वारा ग्राम खोली में जाकर महिलाओं के साथ की गई जागरूकता गोष्ठी

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बागेश्वर के आदेशानुसार जनपद स्तर पर प्रचलित जनजागरूकता अभियान के तहत दिनांकः 09-12-2021 को उ0नि0 श्रीमती खष्टी बिष्ट प्रभारी महिला हैल्पलाईन बागेश्वर के निर्देशन में महिला हैल्पलाइन में नियुक्त कर्मियों द्वारा ग्राम खोली मे जाकर महिलाओं के साथ गोष्ठी की गई।

पब्लिक आई एप आदि की जानकारी दी गई

गोष्ठी में महिलाओं को घरेलू हिंसा, महिलाओं के कानूनी अधिकारों तथा उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा हेतु संचालित गौरा शक्ति एप एवं देवभूमि एप, पब्लिक आई एप आदि की जानकारी दी गई। साथ ही वर्तमान में बढ़ रहे साईबर क्राइम/ऑनलाईन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया से प्रयोग आदि के सम्बन्ध में जागरूक करते हुए महिला हैल्पलाईन न0- 1090, हैल्पलाईन न0- 112, साइबर हैल्पलाईन न0- 155260 आदि के बारे में बताया गया।

पम्पलेट वितरित किये गये

          इसी क्रम में महिला हैल्पलाईन कर्मियों द्वारा नगर क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थानों पर गौरा शक्ति एप के सम्बन्ध में जागरूकता पम्पलेट वितरित किये गये।

महिला हैल्पलाईन टीम-

म0आरक्षी कमला, म0 आरक्षी नीतू धपवाल,
म0 आरक्षी हिना शामिल रहे ।