बागेश्वर: छेड़छाड़ करने के मामले में युवक गिरफ्तार, भेजा अल्मोड़ा जेल

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर जिले के कपकोट में पुलिस ने एक युवक को पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कपकोट थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार को एक गांव निवासी 33 वर्षीय कमल सिंह पुत्र किशन सिंह पर आरोप है कि वह आठ वर्ष की बालिका को लेकर कमरे में चला गया और छेड़छाड़ की। माँ ने बच्ची को कब्जे से छुड़ाया। पुलिस में प्राथमिकी दी। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 76, 126 दो, बीएनएस तथा पोक्सो में मामला दर्ज किया। युवक को गुरुवार की रात घर से गिरफ्तार किया। वहीं बीते कल शुक्रवार को पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश के बाद युवक को अल्मोड़ा जेल भेजा है।