बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में एक युवक कूड़े को जलाते समय आग की चपेट में आ गया। जिसमें वह बुरी तरह झुलस गया।
आग में झुलसा युवक
मिली जानकारी के अनुसार काफलीगैर तहसील क्षेत्र के असों मल्लापुर गांव में असों मल्लापुर निवासी पुष्कर सिंह (34) पुत्र हरक सिंह कूड़े का जला रहा था। बारिश से आग नहीं जल रहीं थी। जिस पर युवक ने आग जलाने के लिए थिनर डाल दिया। अचानक से आग तेजी से भड़की और युवक को चपेट में ले लिया।
हायर सेंटर रेफर
जिसके बाद परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां युवक की हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया।