आज 16 सितंबर 2026 है। आज बलराम जयंती है। हलषष्ठी, जिसे हरछठ, ललही छठ या बलराम जयंती भी कहते हैं, हिंदू धर्म में एक खास व्रत और त्योहार है। यह भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम जी की पूजा की जाती है, जिन्हें हलधर कहते हैं। इस जयंती को अलग-अलग जगहों पर पीन्नी छठ, खमर छठ, राधन छठ, चंदन छठ, तिनछठी, ललही छठ और हरछठ के नाम से जाना जाता है।
जानें शुभ मुहूर्त
हलषष्ठी या बलराम जयंती आज 16 सितंबर को मनाई जाएगी। इस दिन भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि होगी। माताएं इस व्रत को अपनी संतान की लंबी उम्र, सुख और समृद्धि के लिए रखती हैं।
बलराम जयन्ती मुहूर्त – दोपहर 11:02 बजे से 01:30 बजे तक
अवधि – 02 घण्टे 28 मिनट्स
षष्ठी तिथि प्रारम्भ – सितम्बर 16, 2026 को सुबह 08:59 बजे
षष्ठी तिथि समाप्त – सितम्बर 17, 2026 को सुबह 10:47 बजे
जानें महत्व
बलराम जयंती भगवान बलराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य के रूप में मनाई जाती है। मान्यताओं के मुताबिक इस दिन जो भी महिलाएं व्रत करती है, उन्हें संतान सुख की प्राप्ति होती है। बलराम जयंती पर विधिपूर्वक पूजा और व्रत करने से संतान की आयु लंबी होती है।