Beauty tips: बालों को काला करने के लिए मेहंदी में लगाएं यह चीजें, जल्दी सफेद नहीं होंगे बाल

आज हम बदलते लाइफस्टाइल से संबंधित जानकारी देंगे। आजकल जवान हो या बूढ़े, सफेद बालों को काला रखने का शौक खुब बढ़ गया है। ऐसे में बाजार में भी एक से बढकर एक कलर, मेहंदी आ गयी है। लेकिन यह मेंहदी और कलर जल्दी निकलने भी लग जाती है। ऐसे में आज हम आपको मेहंदी के लंबे समय तक टिके रहने के संबंध में जानकारी देंगे।

सफेद बालों को छुपाने के लिए सबसे ज्यादा अगर लोग कोई चीज बालों में लगाते हैं, तो वह है मेंहदी। क्योंकि मेहंदी बालों को नेचुरल कलर करने का सबसे उपाय है। यह न सिर्फ सफेद बालों को काला करने में मदद करती है, बल्कि उन्हें काला बनाने में भी बहुत लाभकारी है। ऐसे में मेहंदी में अगर हम इन चीजों को मिलाएं तो सफेद बाल लंबे समय तक काले रहेंगे।

आंवला पाउडर

सफेद बालों की समस्या दूर करने में आंवला एक कारगर औषधि है। आपको बस किसी बर्तन में 2 आंवला या एक चम्मच आंवला पाउडर डालना है, फिर इसमें 2-3 चम्मच मेंहदी पाउडर डालकर मिक्स करना है। इसमें पानी मिलाएं और स्मूद पेस्ट बना लें। इसे बालों में लगाएं और 4-5 घंटों के लिए छोड़ दें और माइल्ड शैंपू से धो लें। आप इसे रातभर बालों पर लगाकर भी छोड़ सकते हैं। हफ्ते में 2-3 बार लगाएं। हेना मिश्रण में आंवला पाउडर मिलाने से बाल लंबे समय तक काले और चमकदार रहते हैं।।

कॉफी या चाय का पानी

कॉफी या चाय का पानी मेहंदी मिश्रण में मिलाने से बालों को गहरा भूरा या काला रंग मिलता है। यह खासकर उन लोगों के लिए उपयोगी है जो बालों को प्राकृतिक तरीके से डाई करना चाहते हैं।

नींबू का रस

नींबू का रस मेहंदी के रंग को और भी गहरा कर सकता है। यह बालों को न केवल चमक प्रदान करता है, बल्कि रूसी से भी लड़ता है। हालांकि, ज्यादा मात्रा में नींबू का उपयोग बालों को सुखा सकता है, इसलिए इसे संयम से प्रयोग करें।

दही मिलाएं

दही हेना मिश्रण में एक बेहतरीन मॉइस्चराइजर के रूप में काम करता है। यह बालों को मुलायम और सिल्की बनाता है, साथ ही उन्हें गहराई से पोषित करता है।

अंडे की सफेदी

अगर आप अपने बालों को प्रोटीन की अच्छी मात्रा देना चाहते हैं, तो हेना मिश्रण में अंडे की सफेदी मिलाएं। यह बालों को न केवल मजबूत बनाता है, बल्कि उन्हें चमकदार और घना भी बनाता है।

केला मिलाए

केला भी बालों को काला करने में बहुत लाभकारी है। आपको एक पके हुए केले को अच्छी तरह क्रश करके एक पेस्ट बना लेना है, उसके बाद में इसमें 2-3 चम्मच मेंहदी पाउडर मिलाना है। इसका एक पेस्ट बना लें और इसे कम से 10-15 मिनट के लिए बालों पर लगाकर छोड़ दें। उसके बाद शैंपू से धो लें। हफ्ते में 2-3 बार लगाएं।

तेल मिलाएं

अपने सफेद बालों को काला करने के लिए आप मेंहदी में तेल मिलाकर लगा सकते हैं। आप सरसों, नारियल या अरंडी का तेल मेंहदी पाउडर में मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को लोहे की कढ़ाई में गर्म कर लें। इसे तब तक गर्म करें, जब तक यह मिश्रण काला न हो जाए। फिर इसे थोड़ा ठंडा करने के बाद अपने बालों में लगाएं। करीब 2-4 घंटे बाद बालों को किसी माइल्ड शैंपू से धो लें। हफ्ते में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करने से आपके बाल जड़ से काले हो जाएंगे।


अस्वीकरण- बताई हुई चीजे एक जानकारी के आधार पर है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।