Site icon Khabribox

Beauty tips: लंबे व घने बालों का है शौक, तो अपनाएं यह घरेलू उपाय, लगें आसान तो जरूर आजमाएं

आज हम ब्यूटी से संबंधित फायदों के बारे में आपको बताएंगे। आज के समय में ब्यूटी टिप्स काफी लोग फाॅलो करते हैं। आज इससे संबंधित कुछ ब्यूटी टिप्स के बारे में आपको बताएंगे। लंबे काले बाल खूबसूरती बढ़ाने और पर्सनालिटी को बेहतर दिखाने का काम करते हैं। इसीलिए, सभी लड़कियां लंबे, काले और घने बाल पाना चाहती हैं। वहीं, मॉडलिंग जैसे प्रोफेशन में भी ऐसी महिलाओं की जरूरत पड़ती है जिनके बाल लम्बे, स्ट्रॉन्ग और शाइनी हों। पर कई बार लाख कोशिश करने के बाद भी कई लोगों के बालों की ग्रोथ बहुत धीमी होती है और उनके बाल जल्दी-जल्दी नहीं बढ़ते हैं। लंबे और घने बाल पाना कोई आसान काम नहीं है। आजकल जिस तरह प्रदूषण, खराब जीवनशैली लोगों ने अपना ली है, उससे बाल बढ़ेंगे नहीं, बल्कि असमय झड़ते हैं, सफेद होने लगते हैं। बालों का बढ़ना कई बार धूल-मिट्टी, गंदगी और प्रॉपर हेयर केयर ना करने से भी रुक जाता है। कई बार केमिकल युक्त शैम्पू का इस्तेमाल भी बालों को बेजान बना देते हैं, जिससे बाल टूटने लगते हैं। एक बार बाल टूटने लगें, तो फिर उनका विकास भी नहीं हो पाता। आपको लंबे बालों का शौक है, तो आप कुछ प्राकृतिक उपायों से भी एक से दो महीने के अंदर अपने बालों की ग्रोथ को बढ़ा सकती हैं।

बालों के लंबे न होने की मुख्य वजह

बढ़ती उम्र
पौष्टिक तत्वों की कमी
आनुवंशिकता
हार्मोनल संतुलन में गड़बड़ी
ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के स्रोत जैसे – प्रदूषण व केमिकल्स जैसे – हेयर कलर
भावनात्मक तनाव
किसी तरह की बीमारी
एलोपेसिया एरिएटा

आइए जानें लंबे बालों का उपाय

नारियल तेल जरूर लगाएं

बालों में तेल नहीं लगाने से बालों का बढ़ना रुक जाता है। यदि आप तेल नहीं लगाती हैं, तो नारियल का तेल जरूर लगाएं। बालों को लंबा करने के लिए नारियल तेलसबसे फायदेमंद होता है। तेल को स्कैल्प पर लगाकर अच्छी तरह से 15 मिनट तक मसाज करें। ऐसा सप्ताह में दो से तीन बार करें।

हर दिन ना धोएं बाल

कुछ लड़कियों को लगता है कि बालों को हर दिन साफ करने से बाल मजबूत रहते हैं। बेशक, ऐसा करने से आपके बाल साफ होंगे, लेकिन इससे बाल स्वस्थ नहीं रहते हैं। हर दिन बाल धोने से स्कैल्प पर मौजूद नेचुरल ऑयल कम हो जाता है। इसी तेल से बाल हेल्दी रहते हैं।

ट्रिम करवाती रहें

बाल लंबे रखें, पर बीच-बीच में इसे ट्रिम करवाना भी जरूरी है। ऐसा करने से बाल घने होते हैं। जड़ों को मजबूती मिलती है और बालों का विकास तेजी से होता है।

केले का मास्क लगाएं

फलों में केला बालों के लिए हेल्दी होता है। इसे खाने से बालों की ग्रोथजल्दी होती है। साथ ही इससे तैयार हेयर मास्क भी फायदेमंद हो सकता है। केले में विटामिन ए, सी और ई के अलावा कई मिनरल्स भी मौजूद होते हैं, जो बालों को मॉइश्चर और मजबूती देते हैं। केले का हेयर मास्क बनाने के लिए एक केला लें। इसे मैश कर लें। अब उसमें 2 चम्मच दही, 2 चम्मच गुलाब जल मिलाएं। इसे बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगाकार आधा घंटा छोड़ दें। फिर बालों को पानी से धो लें।

शरीर को हाइड्रेट रखें

कुछ लोग बहुत कम पानी पीते हैं। बालों को पोषण देने के लिए पानी पीना भी जरूरी है। इससे बालों का बढ़ना तेज हो जाता है। पानी पीने से बाल घने भी होते हैं। हर दिन 8 से 10 गिलास पानी जरूर पिएं।

Exit mobile version