बेतालघाट में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल इकाई के लिए रविवार को अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुए। इस संबंध में चुनाव अधिकारी दलीप सिंह नेगी ( मुन्ना ) ने जानकारी दी।
जताया आभार
उन्होंने बताया चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार तारा सिंह भंडारी व अशोक सिंह अतुल में कांटे की टक्कर में तारा सिंह भंडारी अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए। उन्होंने बताया कि बेतालघाट में परम्परा के अनुसार अध्यक्ष का चुनाव होता है, बाकी कार्यकारणी बनाने का अधिकार अध्यक्ष को दिया जाता है। शीघ्र शपथ ग्रहण के बाद कार्यकारणी का विस्तार किया जाएगा। निर्वाचित अध्यक्ष तारा सिंह भंडारी ने सभी व्यापारियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वह संगठन व व्यापारी हितों के लिए काम करेंगे और सभी को साथ लेकर कार्य करेंगे।
रहें शामिल
बेतालघाट इकाई के विजय प्रत्याशी तारा सिंह भंडारी को बधाई देते हुए प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने कहा कि असफल उम्मीदवार अशोक सिंह अतुल को भी संगठन में सम्मानजनक स्थान दिया जाएगा। चुनाव सम्पन्न कराने में प्रदेश सचिव शेखर दानी व लंबे समय से बेतालघाट इकाई के अध्यक्ष रहे बालम सिंह बोरा बड़ा योगदान रहा। तारा सिंह भंडारी के अध्यक्ष चुने जाने का बेताल घाट के व्यापारियों ने स्वागत किया है। बधाई देने वालों में अंकित सिंह जलाल, विनोद तिवारी, रंजन डोर्बी, बसन्त तिवारी सहित कई व्यापारी शामिल रहें।