नैनीताल जिले में पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी है।
पुलिस ने किया गिरफ्तार
इसी क्रम में चैकिंग अभियान के दौरान वरिष्ठ उप निरीक्षक भवाली प्रेम राम के नेतृत्व में चौकी खैरना पुलिस टीम द्वारा खैरना क्षेत्र में दिनांक 14.10.2024 को एक टैक्सी चालक बलवंत सिंह रावत पुत्र पूरन सिंह रावत निवासी खत्याड़ी जिला अल्मोड़ा उम्र 34 वर्ष को रोका गया। जो अपने वाहन संख्या UK01TA1482 टैक्सी बुलेरो को नशे में चला रहा था। चैकिंग टीम द्वारा खैरना पुल पर रोककर एल्कोमीटर से चैक कर मेडिकल परीक्षण कराकर अन्तर्गत एमवीएक्ट में गिरफ्तार किया गया। वहीं वाहन को सीज कर ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण हेतु प्रेषित किया गया ।
गिरफ्तारी टीम रहीं शामिल
1- उ0नि0 दिलीप कुमार
2- कानि0 राजेन्द्र सती
3- कानि0 प्रयाग जोशी