भवाली: नगर के समाजसेवी व रामलीला कमेटी अध्यक्ष मोहन बिष्ट का निधन, जताया शोक

नैनीताल जिले के भवाली से जुड़ी खबर सामने आई है। यहाँ नगर के समाजसेवी व रामलीला कमेटी अध्यक्ष मोहन बिष्ट का निधन हो गया है।

लंबी बीमारी के बाद निधन

मिली जानकारी के अनुसार उनका 65 वर्ष की उम्र में रविवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे।

निधन पर जताया शोक

उनके निधन पर सांसद अजय भट्ट, विधायक बंशीधर भगत, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, बलराज पासी, मंडल अध्यक्ष पंकज अद्वैती, जुगल मठपाल, नरेश पांडे, प्रकाश आर्या, कैलाश चन्द्र सुयाल ने शोक व्यक्त किया है।