नैनीताल जिले के भवाली में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में बीते कल रविवार को स्नातक समारोह और हीरक जयंती समारोह का आयोजन किया गया।
रहें मुख्य अतिथि
जिसमे मुख्य अतिथि केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा रहें। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर छात्रों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम, संगीत, नृत्य और नाट्य प्रदर्शनों के साथ स्वच्छता कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।
किया गया सम्मानित
इस कार्यक्रम में वार्षिक पत्रिका ”द पाइंस” का विमोचन किया गया। विद्यालय की अंग्रेजी विषय की शिक्षिका डॉ. शालिनी मिश्रा और हिंदी विषय की शिक्षिका गीता दुर्गापाल को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही अपने अपने विचार रखे।