नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारी को थाने में पंजीकृत गुमशुदा संबंधी प्रकरणों में गुमशुदा के सकुशल बरामद की हेतु सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं।
जिस क्रम में हरबंस सिंह एसपी अपराध एवं यातायात तथा सुमित पांडे क्षेत्राधिकारी भवाली के पर्यवेक्षण में जगदीप नेगी थानाध्यक्ष भीमताल के नेतृत्व में थाना भीमताल में 04/07/2024 से गरमपानी निवासी शिकायतकर्ता द्वारा अपनी 22 वर्षीय पुत्री की दर्ज गुमशुदगी मामले में पुलिस टीम द्वारा उक्त गुमशुदा को तलाश कर हल्द्वानी से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। अपनी पुत्री को सकुशल पाकर परिजनों द्वारा नैनीताल पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
पुलिस टीम रही शामिल
1- उपनिरीक्षक सिमरन
2 – हेड का0 विक्रम सिंह
3 – महिला कांस्टेबल विनीता