भीमताल से जुड़ी खबर सामने आई है। आदर्श रामलीला कमेटी मल्ली ताल में पंचम दिवस रामलीला की धूम रहीं।
रामलीला का मंचन
इस मौके पर बड़ी संख्या में दशकों की भीड़ उमड़ी। रामलीला मंचन में राम के वन वास और कोप भवन में दशरथ कैकई संवाद का मंचन किया गया।
मन्दिर का होगा सौंदर्यीकरण
मुख्य अतिथि विधायक राम सिंह कैड़ा ने दीप प्रज्ज्वलित कर पंचम दिवस की राम लीला का शुभारंभ किया। संबोधन में कैड़ा ने सभी से भगवान राम के आदर्शों पर चलने की अपील की। और आदर्श राम लीला कमेटी को मंदिर के सौंदर्य करण के लिए 2.50 लाख देने की घोषणा की।