भीमताल: मल्ला अमजड से तल्ला अमजड मोटर मार्ग के सुधारीकरण व डामरीकरण के लिए इतने करोड़ की धनराशि स्वीकृत, जानें

भीमताल में ओखलकांडा ब्लॉक के मल्ला अमजड से तल्ला अमजड मोटर मार्ग के सुधारीकरण व डामरीकरण के लिए करोड़ों की धनराशि स्वीकृत हुई है।

इतनी धनराशि स्वीकृत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से इस मोटर मार्ग के सुधारीकरण व डामरीकरण के लिए 13 करोड़ 10 लाख रुपये स्वीकृत हो गए हैं। यह कार्य प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज-4 के अंतर्गत किया जाएगा। जिसके बाद अब बजट स्वीकृत होने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में विधायक कैड़ा ने बताया कि पूर्व में राज्य योजना से बनी इस सड़क पर डामरीकरण न होने से ग्रामीणों और किसानों को फसल मंडी तक पहुँचाने में भारी परेशानी होती थी। उन्होंने इस विकास कार्य के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सांसद अजय भट्ट का आभार जताया है।