भवाली से जुड़ी खबर सामने आई है। सेनिटोरियम रानीखेत रोड बाईपास का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। जिसके बाद अब इस मार्ग पर यातायात सुचारू होगा।
जाम की समस्या से भी मिलेगा निजात
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मार्ग पर एक मार्च से आवाजाही शुरू होगी। बताया है कि करीब 5 करोड़ रुपये की लागत से बने इस बाईपास में 30 मीटर लंबा स्पान पुल तैयार किया गया है। इस संबंध में लोनिवि के अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार ने बताया कि पुल का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है और वर्तमान में अंतिम चरण के कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 1 मार्च को तकनीकी मुआयना करने जाने के बाद बाईपास को विधिवत रूप से शुरू कर दिया जाएगा। साथ ही बाईपास के शुरू होने से भवाली बाजार में यातायात का दबाव कम होगा। जाम की समस्या से व्यापरियों को निजात मिलेगी।