देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच छिड़े युद्ध का असर अब भारतीय रसोइयों और व्यापार पर दिखने लगा है।
इतने बढ़े दाम
इसी क्रम में तेल कंपनियों ने 1 अप्रैल की आधी रात से एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विशेष रूप से 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 200 रूपए तक का इजाफा किया गया है, जिसके बाद इसकी कीमत ₹2000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गई है। 28 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद से एक महीने के भीतर यह तीसरी बढ़ोतरी है। महज 30 दिनों में सिलेंडर करीब 310 रूपए महंगा हो चुका है।
दामों में इजाफा होने से ढाबा-रेस्टोरेंट की सेवाएं महंगी होना तय
आम जनता के लिए राहत की बात यह रही कि 14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक विशेषज्ञों की राय के मुताबिक यदि मध्य-पूर्व में तनाव कम नहीं होता है, तो आने वाले समय में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों पर भी दबाव बढ़ सकता है। फिलहाल, कमर्शियल गैस के महंगे होने से बाहर खाना खाना और ढाबा-रेस्टोरेंट की सेवाएं महंगी होना तय है।