भारत के चंद्रयान-3 को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, इसकी लैंडिंग साइट को दुनियाभर मे मिलेगी शिव शक्ति की पहचान


देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारत के चंद्रयान-3 को लेकर बड़ी और अच्छी खबर सामने आई है।

IAU ने दिया अप्रूवल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 23 अगस्त हमारे देश के लिए ऐतिहासिक दिन रहा। इस दिन चंद्रयान-3 ने साउथ पोल पर सफल लैंडिंग की। इसके साथ ही भारत ने इतिहास रच दिया। इसके साथ ही भारत ने उस हिस्से का भी नामकरण किया। जिस स्थान पर चंद्रयान-3 का मून लैंडर उतरा। उस प्वाइंट का नाम शिव शक्ति रखा था। अब इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमिकल यूनियन (IAU) ने 19 मार्च को शिव शक्ति नाम को अप्रूव कर दिया है। यानी कि अब आधिकारिक रूप से वह जगह जहां पर चंद्रयान-3 उतरा, उसे शिव शक्ति प्वाइंट से दुनियाभर में पहचाना जाएगा।

14 जुलाई को हुआ था लांच

दरअसल चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान (Chandrayaan 3) को भारत के हेवी लिफ्ट रॉकेट एलवीएम3 द्वारा कॉपीबुक शैली में 14 जुलाई, 2023 को कक्षा में स्थापित किया गया था। 14 जुलाई को दोपहर 2:35 बजे श्रीहरिकोटा से उड़ान भरने वाला चंद्रयान-3 अपनी 40 दिनों की लंबी यात्रा के बाद 23 अगस्त को शाम 6:04 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास 70 डिग्री अक्षांश के पास उतरा था।