बड़ी खबर: भारत-पाक तनाव के बीच बीसीसीआई ने लिया बड़ा फैसला, आईपीएल के बाकी बचे मैच किए रद्द

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। देश दुनिया में क्रिकेट के दीवाने हैं। इसी बीच क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। आईपीएल मैच से जुड़ी यह बड़ी जानकारी है।

बीसीसीआई का फैसला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत पाकिस्तान तनाव के बीच बीसीसीआई ने बड़ा फैसला लिया है। बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 का आयोजन रद्द कर दिया है। आज से आईपीएल सीजन 18 का कोई मैच आयोजित नहीं होगा। बोर्ड ने केंद्र और सभी फ्रेंचाइजी और हितधारकों से सलाह के बाद यह फैसला लिया है। अभी यह तय नहीं किया गया है कि बचे हुए मैच कब और कहां खेले जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई अधिकारी ने पीटीआई से बातचीत की। जिसमे उन्होंने आईपीएल के स्‍थगित की पुष्टि की और कहा, ‘यह अच्‍छा नहीं लगता कि देश युद्ध की स्थिति में हो और क्रिकेट खेला जा रहा है।’