उत्तराखंड से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के नानकमत्ता में स्थित नानकमत्ता गुरुद्वारा के प्रमुख बाबा तरसेम की हत्या कर दी। बाइक पर बैठकर आए हमलावरों ने उन्हें गोली मारी।
जाने पूरा मामला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना आज सुबह 6:00 बजे के आसपास की बताई गई है। जब परिसर में दो बाइकों पर सवार होकर आए चार अज्ञात हमलावरों ने तरसेम सिंह को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। आशंका जताई जा रही है कि इस हत्याकांड में हत्यारों ने फुलप्रुफ तैयारी के साथ अंजाम दिया है। बाबा को अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाबा की मौत के बाद नानकमत्ता और अस्पताल में भारी पुलिस बल तैनात है।
जांच में जुटी टीम
पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गयी है। हत्यारों को पकड़ने के लिए एसटीएफ समेत पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। हत्याकांड की जांच के लिए पुलिस मुख्यालय एक SIT टीम भी गठित की जाएगी।